राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ देश के लिए एक महान “सांस्कृतिक पुनरुत्थान” है – एक्टर रणदीप हुडा

Ram Mandir: एक्टर रणदीप हुडा ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को देश का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान बताया।अयोध्या में मीडियाकर्मियों से हुड्डा ने कहा कि मुझे इसका हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। ये हम भारतीयों के लिए एक महान सांस्कृतिक पुनरुत्थान है। राम सबके हैं, वे पूरे देश के हैं।सोमवार को अयोध्या में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसे लाखों लोगों ने अपने घरों और देशभर के मंदिरों में टेलीविजन पर देखा।

Read also-जम्मू कश्मीर: 26 जनवरी से पहले जम्मू में सुरक्षा बढ़ाई गई

रणदीप हुडा, एक्टर: इसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।’ ये हम भारतीयों के लिए एक महान सांस्कृतिक पुनरुत्थान है। राम सबके हैं, पूरे देश के हैं। राम राज्य लाने के लिए सभी को योगदान देना होगा। ये सिर्फ कुछ लोगों के ,योगदान से नहीं होगा।मैं कई बार अयोध्या गया हूं। मैं कुछ देर हनुमानगढ़ी मंदिर में भी रुका। लेकिन ये वास्तव में विशेष है और मुझे लगता है कि हर किसी को यहां आना चाहिए। यहां बहुत अच्छी ऊर्जा है। ये हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान के एक नए चरण की शुरुआत है। मैं एक बेहतर जगह और बेहतर देश की आशा करता हूं।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *