Ranchi: जरूरतमंदों को मिल रहा है पांच रुपये में पौष्टिक आहार, झारखंड में दाल-भात योजना बनी सहारा

Ranchi

Ranchi: झारखंड सरकार की दाल-भात योजना के तहत जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को किफायती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।ये योजना राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से चलाई जा रही है।अकेले रांची में ही, विभिन्न स्थानों पर ऐसे 11 केंद्र संचालित हैं, जो प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करते हैं। मात्र 5 रुपये में लाभार्थियों को चावल, दाल और सब्ज़ियों की एक थाली मिलती है।Ranchi

Read also- सात साल बाद PM मोदी ने चीन में शिरकत, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

यह योजना मुख्य रूप से मज़दूरों और शहरी गरीबों को लाभान्वित करती है, उन्हें मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराती है।भोजन में लगभग 300 ग्राम चावल, 90 ग्राम दाल और सोयाबीन या छोले से बनी सब्ज़ी शामिल होती है।रांची के सदर अस्पताल परिसर में स्थित दाल-भात केंद्र का संचालन प्रगतिशील नारी मंच द्वारा किया जाता है, जो 10 महिलाओं द्वारा मिलकर संचालित एक महिला स्वयं सहायता समूह है।Ranchi

ये दाल-भात केंद्र दशहरा और होली को छोड़कर, पूरे वर्ष संचालित होते हैं।राज्य सब्सिडी द्वारा समर्थित ये कल्याणकारी योजना न केवल गुणवत्तापूर्ण, किफायती भोजन प्रदान करती है, बल्कि वित्तीय संकट में फंसे लोगों की मदद करती है।Ranchi

Read also- BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, राहुल गांधी से माफी को लेकर किया प्रदर्शन

रामाशीष महतो, लाभार्थी, विद्यानगर हरमू, रांची– हमें तो यही सुकून मिल रहा है खाने में, बाद में पैसा देना होता है जेब से न वो अखरता रहता है, यहीं आकर खाते हैं ये चलेगा तो हम सब गरीब लोग का भलाई है।“Ranchi:

कृष्णा सिंह, लाभार्थी, दलादली, रांची- हमारी कमाई नहीं है, 20 रुपया कमाए हैं तो 10 रुपये में दो प्लेट खा लिए हैं। तो कहां से हम 40 रुपया-50 रुपये प्लेट खाएंगे। अभी तो 30 रुपया कमाए, बोहनी किए तो 10 रुपया का खा लिए। तो ओतना में हमको खाना भी नहीं मिलेगा बाहर में।“Ranchi:

सुरति देवी, संचालिका, मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र, रांची- पांच बजे से हम लोग खाना बनाकर के आठ-साढ़े आठ, नौ बजे तक रेडी कर देते हैं। और मेरे यहां खाने के लिए गरीब लोग 8:30 बजे से ही बैठे रहते हैं। नौ बजे से 9:30 बजे के बीच खाना चालू कर देते हैं, प्रति प्लेट 5 रुपये देते है।“Ranchi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *