हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान – CM सैनी

Haryana: Supply of LPG, petrol and diesel is normal in Haryana, do not pay attention to rumours - CM Saini

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें।

मुख्यमंत्री ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। तेल कंपनियों ने आश्वस्त किया कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस की आपूर्ति निरंतर हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां शेष आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Read Also: तमिलनाडु: 398 LPG सिलेंडर जमाखोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *