नए सीजन में नए जोश के साथ SRH के खिलाफ उतरेगी RCB, कुछ ऐसी हो सकती हैं संभावित प्लेइंग इलेवन

दुबई– आईपीएल 2020 (IPL 2020) का तीसरा मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का इस सीज़न में यह पहला मैच है, ऐसे में दोनों ही जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ करना चाहेंगी। अगर पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो बैंगलोर ने 3 मैच जीते हैं तो हैदराबाद ने 2 मैचों में जीत हासिल की है।

क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड ?

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अभी तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से हैदराबाद ने 8 मैच जीते हैं तो बैंगलोर को 6 मैचों में जीत मिली है। आंकड़ों के लिहाज से बेशक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विराट की टीम उलटफेर करने में माहिर है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 मैचों की बात करें तो बैंगलोर ने 3 मैच जीते हैं तो हैदराबाद ने 2 मैचों में जीत हासिल की है।

Also Read- IPL 2020 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दी मात

विराट ब्रिगेड से हर साल शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें की जाती हैं। वहीं इस साल यूएई पहुंची विराट कोहली की आरसीबी से एकबार फिर कुछ बड़ा उलटफेर करने की उम्मीदें हैं। वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो डेविड वॉर्नर की टीम में वो सभी खूबियां हैं जो इसे एक बार फिर चैंपियन बना सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास तूफानी बल्लेबाजों से लेकर खतरनाक गेंदबाज और धांसू ऑलराउंडरों का जबरदस्त पैकेज है, जो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने सामने घुटने टेकने के लिए मजबूर कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद– डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– आरोन फिंच, देवदत्त पड्डिकल/पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *