89.18 फीसदी हुआ दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट

देश में जहां कोरोना वायरस लगातार रफ्तार के साथ बढ़ता जा रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 1195 नए मामले दर्ज किए गए हालांकि रिकवरी रेट बढ़ कर 89.18 फीसदी हो गया है।

दिल्ली में कोरोना नियंत्रण की ओर नजर आ रहा है लगातार रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में रिकवरी रेट बढ़कर 89.18 फीसदी पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 1206 लोग ठीक हुए और ठीक हुए और और अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 120930 हो गई है। पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 1195 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,35,598 हो गए हैं। पिछले 24 घण्टे में 27 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 3963 पर पहुच गया है।

Also Read- बीजेपी का दावा दिल्ली में कोरोना सक्रमण केंद्र सरकार के दखल के बाद रुका

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 10,705 है जो कुल संख्या का 7.89 फीसदी है। दिल्ली में 5763 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घण्टे में 5629  RTPCR टेस्ट और 13462 रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गए। दिल्ली में अब तक कुल 10,32,785 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *