Republic Day: सुरक्षा के मद्देनजर 25-26 जनवरी को बंद रहेंगे कुछ मेट्रो स्टेशन

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से 25 व 26 जनवरी को दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक,  26 जनवरी के Line-2 हुड्डा सिटी सेंटर- समयपुर बादली के मेट्रो रूट के बीच कुछ शेड्यूल को मॉडिफाई किया है।

इस दिन रूट के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह मेट्रो संचालन से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

Also Read 26 जनवरी को दिल्ली की ओर जानें से बचे, देखें क्या है वाहनों के लिए एजवाइजरी

इसके अलावा पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट दोनों ही 26 जनवरी को सुबह 8:45 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। मेट्रो स्टेशन की पार्किंग 25 जनवरी सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएंगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *