फिल्मों में वापसी के लिए तैयार Rhea Chakraborty 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद अब फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हो चुकी हैं।

खबरों के मुताबिक, रिया महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। महाभारत पर फिल्म बनाने को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है।

वहीं, हर फिल्ममेकर का सपना है कि वो इस पर फिल्म बनाए, लेकिन इसमें बजट आड़े आ जाता है। महाभारत में द्रौपदी के किरदार को लेकर रिया के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इस बीच फिल्म में किसे कास्ट किया जाएगा इस बारे में तमाम नाम सामने आ रहे हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा किसी के भी बारे में नहीं की गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाभारत की कहानी में द्रौपदी का रोल रिया को ऑफर किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा।

जिसमें द्रौपदी और महाभारत को लेकर एक बिलकुल अलग और हटकर कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि इस कहानी को मॉर्डन वर्ल्ड और आज के समाज में ऱखकर बनाया जाएगा।

ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है, द्रौपदी का किरदार रिया चक्रवर्ती को ऑफर किया गया है और अभी वो इस पर विचार कर रही हैं।

मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती पर अपने ही बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए थे। जिसके चलते एक्ट्रेस लंबे समय तक विवादों में रहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *