(अजय पाल) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश में रोजगार मेले का आगाज किया। पीएम मोदी ने युवाओं को 71000 नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आपको बता दे कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे । पीएम मोदी ने राष्ट्रीय रोजगार मेले में कहा आत्मनिर्भर भारत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा कर रहा है। देश में रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए खिलौना उद्योग को विकसित किया गया।
आज का भारत जिस नई नीतियों व ऊंचाइयों के साथ आगे बढ़ रहा है। उसने देश में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए है। आपको बता दे कि भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया
युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है। उन्हें में कुछ सुझाव देना चाहता हू। कुछ युवाओं को बैंक,रेलवे व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का मौका मिला है। यह आप सबका देश के विकास में योगदान देने का अवसर है। भारत 2047 में आजादी के 100 साल मनाएगा। अभी से भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे है । इसमे आप अपना योगदान दे सकते है।
Read Also –असद और उसके साथी के एनकाउंटर के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम एसटीएफ के निशाने पर
मध्य प्रदेश में 22000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया
पीएम मोदी ने रोजगार मेले में कहा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी । पीएम मोदी ने नौकरी पाने वाले युवाओं को बधाई दी और कहा एनडीए व बीजेपी शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने का सिलसिला तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

