RSS के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत व राज्य मंत्री आनंद स्वरुप हुए कोरोना पॉज़ीटिव

  रिपोर्ट – ललित कांडपाल  : कोरोना की लहर ने देशभर में सभी को चिंतित कर दिया है कोरोना जहां थमना चाहिए था वहां अब पहले से भी ज्यादा आंकड़े आना शुरु हो गए है । जिसके कारण हर कोई अब कोरोना संक्रमित हो रहा है बीते दिनों बाॅलीवुड के कई स्टार एक साथ कोरोना पॅाजिटिव पाए गए ।

 

 

अब  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोरोना पॉज़ीटिव पाये गए है। बताया जा रहा है कि  अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं इसलिए उन्हें  सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती किया गया है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने  अधिकारिक ट्वीटर  के माध्यम से यह  जानकारी दी और बताया कि डॅा. भागवत की रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें  वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए । डॅाक्टर के अनुसार उनमें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं ।

 

 

ALSO READ – चुनाव आयोग के नोटिस पर ममता का जवाब, “मुझे परवाह नहीं”

 

 

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला की शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह  कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर साझा की और बताया कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है । बता दें इससे पहले  वे  कई समारोह में  गए थे जिससे बाकि लोगों की चिंता बढ़ गई है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *