शराब नीति को लेकर मचा घमासान, बीजेपी ने विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की

Total tv news, शराब नीति को लेकर मचा घमासान, बीजेपी ने विधानसभा सत्र बुलाने....

प्रणय शर्मा की रिपोर्ट – राजधानी दिल्ली में शराब नीति को लेकर खूब घमासान मचा हुआ है। अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि नई आबकारी नीति गैरकानूनी और असंवैधानिक थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने 5 नवंबर 2021 को नई आबकारी नीति पर मुहर लगाई थी। इस कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की थी। आबकारी नीति में कहा गया था कि दिल्ली में कहीं भी शराब की दुकान खोली जा सकती है। यहां तक कि नॉन कनफर्मिंग एरिया और रिहायशी इलाकों में भी शराब के ठेकों को खोलने की मंजूरी दे दी गई।                          Total tv news,

 

Read Also पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने दी श्रृद्धांजलि

 

रामवीर बिधूड़ी ने कहा कि मास्टर प्लान में बदलाव के लिए पूरी प्रक्रिया है और उसे डीडीए और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मंजूरी के बाद ही नोटिफाई किया जाता है, लेकिन दिल्ली कैबिनेट ने अपनी मर्जी से मास्टर प्लान द्वारा बनाए गए नियमों का जानबूझकर उल्लंघन किया।

इस पूरे मुद्दे को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर और हंगामा देखने को मिल सकता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Total tv news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *