Saharanpur: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने भारत में तांबा और एल्युमीनियम के आयात को प्रभावित किया है। इससे कई घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली इन धातुओं की कीमत बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इसका असर साफ दिख रहा है। यहां एयर कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सूची में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और इंडक्शन कुकटॉप भी शामिल हैं। Saharanpur:
Read also- हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने वालों का दावा है कि निर्माताओं ने कीमतें बढ़ाई हैं और ये सिलसिला जारी रह सकता है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से ईंधन आपूर्ति में भी बाधा पहुंची है। लिहाजा इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आई है। सहारनपुर के डीलरों का कहना है कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ गई है।Saharanpur:
Read also- MP: कोतमा में इमारत धंसने से मची अफरातफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ईंधन की कीमतें बढ़ने का डर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कम रखरखाव लागत भी ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं। सहारनपुर के लोग पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से बेशक दूर हों, लेकिन ऊर्जा और आयातित धातुएं ग्राहकों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं, हालांकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है।Saharanpur:
