Kerala Elections: चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को बताया अशिक्षित

Kerala Elections: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को इडुक्की में विधानसभा चुनाव प्रचार भाषण के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें उन्होंने गुजरात के लोगों को “अशिक्षित” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें “बेवकूफ” बना रहे हैं।Kerala Elections:  

इसके साथ ही खरगे ने कहा कि न तो मोदी और न ही मुख्यमंत्री पिनराई विजयन केरल की जनता को मूर्ख बना सकते हैं क्योंकि वे “बहुत चतुर और शिक्षित” हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “केरल के लोगों को गुमराह मत कीजिए। वे बहुत समझदार और शिक्षित हैं। मोदीजी, विजयनजी, आप दोनों गुजरात या दूसरी अन्य जगहों के निरक्षर लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।”Kerala Elections: 

उन्होंने ये टिप्पणी इस आरोप के साथ की कि मोदी और विजयन दोनों एक ही रास्ते पर चल रहे हैं और उनके बीच उनके नेतृत्व वाली पार्टियों को छोड़कर कोई अंतर नहीं है।खारगे ने ये भी आरोप लगाया कि विजयन को मोदी द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए नौ अप्रैल को चुनाव होंगे।Kerala Elections:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *