सलमान खान ने शेयर किया ‘किसी का भाई किसी की जान’ के दूसरे गाने ‘बिल्ली बिल्ली’ का वीडियो

लंबे समय से बॉलीवुड में राज कर रहे एक्टर सलमान खान इन उनकी आने वाली मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर काफी सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर सलमान की मूवी सिनेमा घरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है। साथ ही आपको बता दें कि सलमान की मूवी का ट्रेलर आउट हो चुका है और इस मूवी का दूसरे गाने का ‘बिल्ली बिल्ली’ टीजर भी आउट हो गया है। दरअसल इस गाने में सलमान और पूजा हेगड़े की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

सलमान ने शेयर किया दूसरे गाने का वीडियो ‘बिल्ली बिल्ली’ 

अभिनेता सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस को इस धमाकेदार डांस की एक झलक शेयर की है जिसमें दोनो रोमाटिक अंदाज में दिखाई दे रहे है। बता दें कि टीजर में सलमान और पूजा हेगड़े की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दरअसल ‘नैयो लगदा’ गाने में लंबे बालों के लुक के बाद ‘बिल्ली बिल्ली’ में सफेद शर्ट और ब्लैक जैकेट के साथ क्लीन शेव लुक और स्लीक हेयरकट में सलमान फुल स्वैग में दिख रहे हैं। साथ ही इस गाने में 300 से अधिक बैकग्राउंड डांसर हैं और यह स्क्रीन पर संस्कृति और रोमांस को सेलिब्रेट करता है और ये गाना 3 मार्च को रिलीज होने वाला है।

Read also:- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बढ़ी दाढ़ी वाले लुक से बेहद चर्चित हुए राहुल गांधी नए लुक में पहुंचे ब्रिटेन

सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी को जान फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। दरअसल इस मूवी में सलमान खान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। दरअसल सलमान की ये मूवी एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर हैऔर ये मूवी ईद के मौके पर सिनेमीघरों में रिलीज की जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *