संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा सवाल, ‘आपने कहा था केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं ….अब क्या हुआ?’

Kejriwal Arrested

Kejriwal Arrested:बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘कट्टर ईमानदार’ कहने की बात कही है।पीटीआई वीडियो से से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि हंसी भी आती है और उस पर विडंबना भी होती है। दोनों भ्रष्ट पार्टियां अब मौसेरे भाई बन गए हैं।संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को हमारी चुनौती है कि थोड़ा साहस दिखाएं, प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है ऐसी हिम्मत दिखाए।संबित पात्रा ने पूछा, क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें निर्दोष कह सकते हैं, जिन्हें वे पहले एक भ्रष्ट नेता के रूप में दोषी मानते थे।

Read also-Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ रुपये कैश के साथ चार गिरफ्तार, हवाला मनी का संदेह..

Congress को लेकर संबित पात्रा ने की कही ये बात…

एक और एक भ्रष्टाचारी मिलकर दो भ्रष्टाचारी, दोनों आज जो मौसेरे भाई बने हुए हैं उस पर हंसी भी आती है और उस पर विडंबना भी होता है। एक चुनौती हमारी है, हमारी चुनौती है कि कांग्रेस पार्टी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल हमारे नेता कट्टर ईमानदार हैं इतना कहने की हिम्मत दिखाए। वो दिल पर हाथ रखकर कहे कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं। आज तक जिस अरविंद केजरीवाल को कोसा है, भ्रष्ट कहा है क्या सोनिया जी, राहुल जी और मल्लिकार्जुन खरगे जी अरविंद केजरीवाल जी को अपना नेता मानते हुए उन्हें कट्टर ईमानदार कह पाएंगे। हमने तो कल संजय निरुपम जी के ट्वीट को भी पढ़ा है। मुझे लगता है कांग्रेस पार्टी को भारतीय जनता पार्टी की इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *