Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर संजय राउत ने ली चुटकी, कहा-शिंदे युग समाप्त

Sanjay Raut on Eknath Shinde:

Sanjay Raut on Eknath Shinde: शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि एकनाथ शिंदे का युग समाप्त हो गया है।राउत ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सत्ता में बने रहने के लिए इस्तेमाल किया और अब किनारे कर दिया।राउत ने कहा, “एकनाथ शिंदे का युग समाप्त हो गया है, ये सिर्फ दो साल के लिए था, क्योंकि बीजेपी को उनकी जरूरत थी। बीजेपी ने शिंदे का इस्तेमाल किया है और अब उन्हें फेंक दिया गया है। शिंदे कभी भी राज्य के सीएम नहीं बनेंगे।”

Read also-Oath Taking Ceremony: महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारियां लगभग पूरी

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण आज – बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।सूत्रों के मुताबिक, समारोह में एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता अजित पवार और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एकनाथ शिंदे भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Read also-दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार जारी, लोगों ने ली राहत की सांस

पार्टी तोड़ देते हैं- शिवसेना सांसद संजय राउत मे कहा  शिंदे का युग खत्म हो चुका है। दो साल का ही था। उनकी जरूरत थी, वो अब पूरी हो गई। उन्हें अब फेंक दिया गया है। अब शिंदे इस राज्य में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। ये लोग शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं, क्योंकि ये भाजपा की एक लाइन रही है हमेशा से राजनीति में कि जो उनके साथ काम करते हैं उनकी पार्टी तोड़ देते हैं। खत्म कर देते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास बहुमत है। बहुमत होने के बावजूद ये लोग सरकार नहीं बना पा रहे थे। उसका मतलब है कि पार्टी के अंदर या उनका महायुति के अंदर कहीं न कहीं गड़बड़ है और कल से ये गड़बड़ आपको दिखने लगेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *