SCO Summit 2026: PM मोदी का आतंकवाद पर करारा संदेश, बोले- पूरे टेरर इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

SCO Summit 2026

SCO Summit 2026: बिश्केक में SCO सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं हो सकती।

बिश्केक, किर्गिस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ एक सुर में खड़े होने और किसी भी तरह के दोहरे मापदंड से बचने की अपील की।SCO Summit 2026

Read Also: खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने किया नमन

‘आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना जरूरी’
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को केवल कार्रवाई और प्रतिक्रिया तक सीमित नजरिए से नहीं देखा जा सकता। इसके लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को मिलने वाले सुरक्षित पनाहगाहों पर एक साथ कार्रवाई की जरूरत बताई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो देश आतंकवाद को अपनी नीति के औजार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं या आतंकियों को समर्थन और पनाह देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।SCO Summit 2026

Read Also: न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर में चाकूबाजी से मची दहशत, पुलिस मुठभेड़ में महिला अपराधी ढेर

‘युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता’

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जारी युद्ध और संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता और विवादों को बातचीत तथा कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने SCO के लिए भारत की प्राथमिकताओं में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर को प्रमुख आधार बताया। उन्होंने बाजारों को जोड़ने, व्यापार आसान बनाने और विकास के नए अवसर पैदा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कनेक्टिविटी की सभी कोशिशों में देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए।SCO Summit 2026

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *