SEPTEMBER 2026: इस महीने बदलेगी 4 बड़े ग्रहों की चाल, इन राशियों के लिए तरक्की के योग

SEPTEMBER 2026

SEPTEMBER 2026: सितंबर महीने में शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध राशि परिवर्तन करेंगे. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर अलगअलग देखने को मिल सकता है.SEPTEMBER 2026

दिल्‍ली : सितंबर 2026 ग्रहों की स्थिति के लिहाज से महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है. इस महीने शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध अपनी राशि बदलेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में, 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में, 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में और 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों के इन बदलावों से कई तरह के ग्रह संयोग बनेंगे, जिनका प्रभाव अलगअलग राशियों के जातकों पर बताया जाता है.SSEPTEMBER 2026

Read Also: नेपाल में बाढ़ से तबाही पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

बदलाव से करियर योग

शुक्र का तुला राशि में गोचर खास माना जा रहा है, क्योंकि तुला शुक्र की स्वराशि है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इससे मालव्य राजयोग का प्रभाव बन सकता है. वहीं सूर्य के कन्या में प्रवेश और बुध की स्थिति से बुधादित्य योग समेत अन्य ग्रह संयोग बनने की बात कही जा रही है. इन बदलावों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. कुछ राशियों के लिए नौकरी में नए अवसर, व्यापार में लाभ और आय के नए रास्ते बनने के योग बताए जा रहे हैं.SEPTEMBER 2026

Read Also: Swine Flu: क्या कोरोना की तरह फैल सकता है H1N1? जानिए डॉक्टर की राय और किन लोगों को ज्यादा खतरा

इन 4 राशियों को सकारात्‍मक परिणाम

ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार वृषभ, कन्या, तुला, मकर और मीन समेत कुछ राशियों के जातकों को सितंबर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कारोबार करने वालों को नई डील या काम के अवसर मिल सकते

हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी बढ़ने या करियर में बदलाव के मौके मिल सकते हैं. कुछ जातकों के लिए संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में भी प्रगति के संकेत बताए गए हैं. हालांकि, किसी भी राशि पर ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति की पूरी कुंडली और ग्रह स्थिति के आधार पर अलगअलग माना जाता है.SEPTEMBER 2026

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *