लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस से टिकट के ऐलान को लेकर श्रुति चौधरी ने दी ये प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी सियासी दल और उनके नेता अपनी चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। किरण चौधरी के BJP में जाने की चर्चाओं के बीच चरखी दादरी के AAP कार्यालय पहुंचीं हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपनी टिकट पक्की होने की बात को लेकर कहा है कि इसका फैसला तो पार्टी हाईकमान तय करेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 की टिकट को लेकर श्रुति चौधरी ने कोई भी टिप्पणी करने से किया इनकार

हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको लोकसभा का टिकट देना है या नहीं, इसका फैसला तो पार्टी हाईकमान तय करेगा। इस बारे में मेरी ओर से कोई टिप्पणी नहीं है। श्रुति चौधरी का ये बयान किरण चौधरी के BJP में जाने की चर्चाओं के बीच आया है। फिलहाल श्रुति ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपनी टिकट पक्की होने बात को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Read Also: PM लाभार्थी योजना उत्सव कार्यक्रम में वीरेंद्र सचदेवा ने CM केजरीवाल पर क्यों साधा निशाना – जानें ?

INDIA गठबंधन हरियाणा में मजबूती से लड़ेगा चुनाव और जीतेगा : श्रुति चौधरी

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी आज चरखी दादरी के आम आदमी पार्टी कार्यालय में पहुंची जहां AAP के जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदारी के साथ स्वागत किया। श्रुति ने INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पूर्व सीएम स्व. बंशीलाल व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह के सपनों को साकार करेंगे। INDIA गठबंधन मिलकर पूरे हरियाणा में मजबूती के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगा।

Read Also: असम के CM लोगों की जमीन और संपत्ति छीन रहे हैं- पवन खेड़ा

दादरी में कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी मिलकर एक-दूसरे की मदद करेंगे। वहीं हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं बनने पर उन्होंने कहा कि संगठन बने या ना बने, लोगों के विश्वास से हम जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस व AAP का गठबंधन मजबूत है और लोग गठबंधन को ही जिताएंगे। वहीं AAP जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने कहा कि INDIA गठबंधन हरियाणा में मिलकर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जीत के लिए फील्ड में एकसाथ उतरकर एक-दूसरे का मिलकर साथ देंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *