September Stars: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

September Stars

September Stars: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए महिला वर्ग में यह सम्मान मिला। शुभमन ने वेस्टइंडीज की कप्तान हाले मैथ्यूज की बराबरी कर ली जो पांच बार यह सम्मान पा चुकी हैं। शुभमन को इससे पहले जनवरी और सितंबर 2023 और फरवरी और जुलाई 2025 में चुना गया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरूवनंतपुरम में पहले वनडे में 110 रन बनाने वाले शुभमन ने कहा,‘‘ पांचवीं बार आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना अच्छा लग रहा है। मैं इस सम्मान के लिए पैनल को धन्यवाद देता हूं।’ September Stars

Read Also: Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा और हम यहां से नहीं हटेंगे- CJP के आशुतोष रांका

गिल ने दूसरे मैच में 133 गेंद में 223 रन बनाये थे जिसके दम पर भारत ने 406 रन का लक्ष्य 39 गेंद बाकी रहते हासिल करके आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। Bशेफाली ने पिछले साल नवंबर में विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजयी पारी खेलने के बाद ये पुरस्कार जीता था। उन्होंने महिला एशिया कप में भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाए। एशियाई खेलों में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 100 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 48 रन बनाये थे। September Stars

उन्होंने कहा,‘‘ ये पुरस्कार फिर हासिल करना सम्मान की बात है। एशिया कप और एशियाई खेलों में खिताबी जीत में योगदान देना अच्छा रहा जिससे यह जीत और खास हो गई।’’ एक ही देश से महिला और पुरूष दोनों क्रिकेटरों को चुने जाने का यह पांचवां मौका है। इससे पहले भारत से जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 में चुना गया था।

वहीं अभिषेक शर्मा और मंधाना को सितंबर 2025 में चुना गया। शुभमन ने अभिषेक, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। वहीं महिला वर्ग में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और भारत की स्पिनर श्री चरणी भी दौड़ में थीं। September Stars

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *