Delhi: 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, बारापुला एलिवेटेड रोड समेत कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे शुरू

Delhi

Delhi: 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में सड़क, परिवहन, पानी, सीवरेज, शिक्षा और बिजली से जुड़ी कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

नई दिल्‍ली: दिल्ली में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राजधानी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ होगा। इनमें बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-III प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। इसकी अनुमानित लागत 1,635 करोड़ रुपये से अधिक है। सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली में यातायात व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर करना है।Delhi

Read Also: Maharashtra: ‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’ तुकाराम मुंढे के FDA पर हाई कोर्ट सख्त, 5 रेस्टोरेंट फिर खुलेंगे

सेवा पखवाड़े के दौरान मुकरबा चौक अंडरपास, बादली-हैदरपुर एप्रोच रोड, बवाना रीसाइक्लिंग प्लांट और ओखला में 564 एमएलडी क्षमता वाले वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट समेत कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। जल और सीवरेज से जुड़ी योजनाओं पर 863.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में द्वारका, ईस्ट विनोद नगर और रोहिणी की परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई सब-स्टेशन शुरू होंगे, जिन पर कुल 232.42 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।Delhi

Read Also: Man Ki Baat: PM मोदी का युवाओं और किसानों पर फोकस, नशामुक्ति से Vocal for Local तक दिया संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाला यह सेवा पखवाड़ा इस बार विशेष है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री संवैधानिक पद पर अपने कार्यकाल के 25 वर्ष

पूरे करने जा रहे हैं। सरकार का दावा है कि इन विकास परियोजनाओं से दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क और परिवहन से लेकर पानी, सीवरेज, शिक्षा और बिजली तक कई क्षेत्रों में काम पूरा होने से राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है।Delhi

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *