G.Noida: शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, नोट में लिखा- “ये दुनिया मेरे…

Sharda University:

Sharda University: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी के 24 साल के बी.टेक छात्र ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी शिवम डे के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार उन्हें घटना की सूचना मिली और उन्होंने तुरंत एक टीम मौके पर भेजी।शिवम के परिवार को सूचित कर दिया गया है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।Sharda University

Read Also: जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर ने हरियाणा में 4 लाख से अधिक परिसरों को जोड़ा

एडीसीपी सुधीर कुमार ने कहा, “एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस पहुँचीं और परिजनों को सूचना की दी गई। परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने मृतक का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि छात्र का नाम शिवम डे है, जो मधुबनी, बिहार का रहने वाला है।उन्होंने आगे कहा, “हमें एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं है। वो तनाव में था और उसने आत्महत्या करने का फैसला किया।Sharda University

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम डे ने सुसाइड नोट में लिखा, “जब आप ये नोट पढ़ रहे होंगे, मैं मर चुका होऊंगा। सुसाइड का निर्णय मेरा खुद का है। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। ये दुनिया मेरे लिए नहीं है। मै सिर्फ एक यूजलेस हूं।”उसने पुलिस से किसी को परेशान न करने की अपील की है। हालाँकि, पुलिस अपनी जरूरी जाँच कर रही है।“Sharda University

Read also-  बेंगलुरू की फैक्ट्री में आग लगने से दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

सुधीर कुमार, एडीसीपी- एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस पहुँचीं और परिजनों को सूचना की दी गई। परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने मृतक का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि छात्र का नाम शिवम डे है, जो मधुबनी, बिहार का रहने वाला है।”Sharda University

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *