पड़ोसी देश पाकिस्तान के राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर शौर्य डोभाल ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

Shaurya Doval:

Shaurya Doval: बीजेपी नेता और इंडिया फाउंडेशन के फाउंडर शौर्य डोभाल ने कहा है कि पाकिस्तान रणनैतिक खतरे से ज्यादा अब भारत के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। उनके मुताबिक इसकी वजह यही है कि भारत, अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया है।डोभाल ने कहा कि भारत की खासियत उसकी इकोनॉमिक ग्रोथ है, लेकिन उन्होंने इस ग्रोथ को सपोर्ट करनेे और रणनैतिक बढ़त हासिल करने के लिए पाकिस्तान और चीन समेत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को संभालने पर जोर दिया।

Read also-Rajya Sabha: जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच जमकर हुई बहस, सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

साइबर आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान – पीटीआई के साथ बातचीत में डोभाल ने साइबर आतंकवाद से लड़ने के लिए निजी कंपनियों को शामिल करने का भी समर्थन किया और उन्होंने पूरी तरह कानूनी और सैन्य उपायों पर निर्भर रहने के बजाय “व्यापक” सोसाइटल रिस्पांस की अपील की।

Read also-AAP को बड़ी राहत: मनीष सिसोदिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर दिल्ली में सियासी बयानबाजी हुई तेज

BHARAT तकनीकी लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल है – भारत उन कुछ देशों में से एक है जो इस तकनीकी लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल है। अगर हम इस मौके पर आगे नहीं बढ़ सकते हैं, तो कौन होगा?हमने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में अलग-अलग प्वाइंट को पार कर लिया है, और हालांकि वे अभी भी चुनौतियां पेश करते हैं, वे अब एक गंभीर खतरा नहीं हैं,पाकिस्तान अब हमारे लिए परेशानी की वजह बनता है लेकिन हमारे लिए कोई रणनैतिक खतरा पैदा नहीं करता है।

मैं समझता हूं कि सबसे पहले और सबसे खास बात ये है कि इस समय भारत की यूएसपी इकोनॉमिक ग्रोथ है। हमें अपने पड़ोस को इस तरह से संभालना होगा कि हमें अपने आर्थिक लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जगह और वक्त मिलता रहे और हमें अपने पड़ोसियों के मुकाबले रणनैतिक फायदा मिल सके।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *