Sidharth Malhotra And Kiara Advani: एक्टर-कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बुधवार यानी की आज 16 जुलाई को अपनी पहली संतान के जन्म की खुशखबरी दी। सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संयुक्त पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा करते हुए दोनों ने बताया कि अब वे एक बेटी के माता-पिता बन चुके है।
Read Also: दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर को कराया खाली
उन्होंने अपने-अपने ‘इंस्टाग्राम पेज’ पर पोस्ट किया, “हमारे दिल भर आए हैं और हमारी दुनिया सदा के लिए बदल चुकी है” सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ (2021) में साथ में काम किया था। आडवाणी ने हाल में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ में अभिनय किया था।
Read Also: महिला ने चलती बस में दिया बच्चे को जन्म, नवजात को बाहर फेंकने से हुई मौत
वे अब यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ और ऋतिक रोशन तथा जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ में भी नजर आएंगी। मल्होत्रा की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ है। वह ‘विवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट” में भी अभिनय करते दिखाई देंगे।
