Sidharth Malhotra Father Death : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की पुष्टि की। अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए सिद्धार्थ परिवार के साथ तुरंत दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा का अंतिम संस्कार हुआ, लेकिन इस मुश्किल समय में अपने परिवार का साथ देने के लिए, उनका सहारा बनने के लिए फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे।Sidharth Malhotra Father Death
Read also- पेरू में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अंतरिम राष्ट्रपति जेरी को हटाने के लिए मतदान
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पिता के निधन की जानकारी साझा की और दिवंगत पिता के लिए एक लंबा संदेश भी साझा किया है. अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “वे ऐसे मूल्यों पर जीते थे जो कभी नहीं झुके, जो कठोरता के बिना अनुशासन, अहंकार के बिना ताकत और सकारात्मकता के साथ जिए थे और ये सब ऐसे समय में जब जीवन ने उन्हें हद से ज्यादा परखा. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पारिवारिक तस्वीरे भी पोस्ट की।Sidharth Malhotra Father Death
Read also- Neem Leaves Benefits : रोज सुबह नीम के पत्ते खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे
सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी लीड रोल में थे। आपको बता दें कि इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक विलेन, मिशन मजनू, शेरशाह जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल जीते। खासतौर पर ‘शेरशाह’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। 2023 में अभिनेता ने कियारा आडवाणी से शादी की और 2025 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया।Sidharth Malhotra Father Death Sidharth Malhotra Father Death Sidharth Malhotra Father Death
