Metro Accident: सफर करें मगर रहें सावधान ! एक कपड़ा भी ले सकता है किसी की जान ?

( सत्यम कुशवाह ), Metro Accident- देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो के दरवाजे में कपड़ा फंसने के कारण एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जी हां, महिला जब मेट्रो से उतर रही थी तो उसका कपड़ा मेट्रो के दरवाजे में फंस गया, मेट्रो चलने लगी और महिला गिरकर घसिटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गई। दुखद घटना ये है कि अस्पताल में इलाज के दौरान अब उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला का नाम रीना था और वह नांगलोई की रहने वाली थी।Metro Accident

आपको बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो यातायात का बहुत ही सुगम साधन है। सुबह से ही लोग नौकरी, घूमने-फिरने, स्कूल-कॉलेज जाने और अपने जरूरी कामकाज के लिए सड़क पर जाम के झाम से बचने के चक्कर में अन्य यातायात साधनों का उपयोग करने के बजाय मेट्रो का सफर करना ही आसान समझते है। इसी के चलते मेट्रो में भी अब काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। ये जिंदगी क्या करें यूंही चलती है।Metro Accident

मेट्रो में हुई इस घटना को लेकर कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी मामले की जांच करेंगे। ये हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण है। मेट्रो गेट में लगे सेंसर उस वक्त काम रहे थे या नहीं। इस तरह से विभिन्न पहलुओं की जांच होगी।

Read Also: संसद सुरक्षा चूक मामले में तेज हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रेड लाइन पर इंद्रलोक से गाजियाबाद जाने वाली मेट्रो से हुआ था। पुलिस के अनुसार “महिला को मेरठ जाना था इसलिए वह गाजियाबाद की तरफ जाने वाली मेट्रो पर सवार हुई, उसके साथ उनका बेटा भी था जो उनके साथ मेट्रो में नहीं चढ़ पाया तो जैसे ही वह बेटे को मेट्रो में चढ़ाने के लिए वापस बाहर निकलीं, वैसे ही उनका कपड़ा गेट बंद होने के कारण उसमें फंस गया और मेट्रो चलने लगी। जिससे वह गिर गईं और घसिटने लगीं, जैसे-तैसे वह मेट्रो से छूट पाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।” जिसके बाद अब जानकारी मिली है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।Metro Accident

गौरतलब है, इसके पहले भी इसी प्रकार के कई हादसे सामने आ चुके हैं, लेकिन सफर के दौरान लोग सावधानी नहीं बरतते, इन हादसों से कोई सीख नहीं लेते। इसीलिए कहते हैं सफर करें मगर रहें सावधान ! एक कपड़ा भी ले सकता है किसी की जान। किसी भी प्रकार के वाहन पर चढ़ते-उतरते वक्त इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, कहीं आपका कपड़ा या बैग या अन्य कोई सामान कहीं उलझ या फंस तो नहीं रहा। कई बार कार-बाइक-ट्रेन और एस्केलेटर में भी कपड़ा फंसने के कारण लोग हादसे का शिकार हुए हैं। तभी तो लोग कहते हैं सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *