सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज नहीं होने पर SSP के खिलाफ किया प्रदर्शन 

Sidhu Moosewala , mansa ssp, sidhu moosewala parents protest, sidhu moosewala parents, punjab news, mansa news, Chandigarh-Punjab News in Hindi, Latest Chandigarh-Punjab News in Hindi, Chandigarh-Punjab Hindi Samachar

Sidhu Moosewala : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एक संगीत निर्माता और दो अन्य लोगों पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप वाली उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने को लेकर मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया।सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। Sidhu Moosewala  Sidhu Moosewala 

Read also- Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार गरमाया, चांदी और सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी

इस हत्याकांड में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और 26 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए।बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर अपने छोटे बेटे के साथ मानसा में एसएसपी कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठे तथा उन्होंने संगीत निर्माता व दो अन्य लोगों के खिलाफ अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान बलकौर ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।Sidhu Moosewala 

Read also- Uttarakhand: CM धामी ने की रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल पैरेलल रोड के रूप में विकसित होगी

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘न तो पुलिस मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई कर रही है और न ही उसे लौटा रही है। एसएसपी भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। अगर मेरी शिकायत झूठी है, तो पुलिस को उसे लौटा देना चाहिए।बलकौर ने कहा कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने के कारण उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।उन्होंने आरोप लगाया कि वह कार्रवाई की मांग को लेकर बार-बार एसएसपी कार्यालय जा रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है।
बाद में बठिंडा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हरजीत सिंह ने दंपति को बैठक के लिए बुलाया।Sidhu Moosewala 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *