Sikkim: लैंडस्लाइट और बारिश के कारण 1200 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, CM ने लिया हालातों का जायजा

Sikkim: सिक्किम में लैडस्लाइट और बारिश के कारण 1200 से ज्यादा टूरिस्ट फंस गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भीषण बारिश के बाद क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया है। उत्तरी सिक्किम(North Sikkim) के मंगन जिले में लगातार बारिश के कारण हुए बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड के कारण 15 विदेशियों सहित 1,200 से ज्यादा टूरिस्ट फंस गए हैं।

Read Also: BJP को लेकर RSS नेता इंद्रेश कुमार के वायरल बयान पर गरमाई सियासत

सिक्किम टूरिज्म( Sikkim Tourism) और सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव सी. एस. राव ने बयान में कहा कि मुख्य सचिव के कार्यालय ने मौसम की स्थिति के आधार पर सभी टूरिस्टों को हवाई मार्ग से निकालने के लिए केंद्र के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

Read Also: G-7 शिखर सम्मेलन: इटली में पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। लैंडस्लाइट की वजह से हिमालयी राज्य पर गंभीर प्रभाव, संपत्तियों को नुकसान और कई एरिया में सड़क कनेक्टिविटी, बिजली और खाने पीने के सामान की सप्लाई और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गए। फंसे हुए सभी टूरिस्ट सुरक्षित और स्वस्थ हैं, और अधिकारियों ने उनसे अपने-अपने स्थानों पर रहने को कहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *