ठंड की गिरफ्त में पूरा उत्तर भारत, हिमाचल के चंबा में हो रही भारी बर्फबारी

Weather News: Entire North India in the grip of cold, heavy snowfall in Chamba, Himachal, weather, delhi news, mausam, temperature, himachal pradesh, snowfall, chamba news, latest news, winter news, #weather, #delhi, #himachalpradesh, #HimachalNews, #snowfall, #winter, #winterweather, #snowdays, #bundleup, #coldweather, #cozyvibes, #winterwonderland, #frostymornings, #sweaterweather, #hotcocoaweather, #SnowyScenes, #chamba

Snowfall: हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार यानी आज 30 दिसंबर को काफी बर्फबारी हुई। इस इलाके में सड़कें, घरों की छतें और पेड़ बर्फ की मोटी परत से ढक गए। मौसम विभाग ने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 1 जनवरी को मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी। 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान चार डिग्री से बढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। ताबो (लाहौल और स्पीति) में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। Weather News

Read Also: सड़कों से क्यों नहीं हट रहे BPSC अभ्यर्थी?, खूब हो रही पुलिस के साथ झड़प

कैसा है दिल्ली-एनसीआर का मौसम? बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता में सुधार भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। इससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *