Solan: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका, खिड़कियों के टूटे शीशे

Solan: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरुवार सुबह एक पुलिस थाने के निकट विस्फोट हुआ जिससे नालागढ़ के निवासियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Solan:

नालागढ़ पुलिस थाने के निकट एक गली में हुए विस्फोट का प्रभाव इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं जिसमें घटनास्थल से 40 मीटर दूर स्थित सेना की एक कैंटीन की खिड़कियां भी शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज 400-500 मीटर की दूरी तक सुनाई दी। Solan:

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट के असर से 16 मिलीमीटर मोटे शीशे टूट गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया।बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि विस्फोट सुबह लगभग नौ बजकर 40 मिनट पर हुआ और फॉरेंसिक टीम ने कई स्थानों से नमूने एकत्र किए हैं।Solan:

उन्होंने कहा कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों और इसमें शामिल रसायन का पता चलेगा।यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें कोई ईमेल या धमकी भरा फोन नहीं आया।उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में काफी मात्रा में कबाड़ भी जमा है और पेंट या बाकी सामग्री से विस्फोट होने की भी आशंका है।उन्होंने कबाड़ व्यापारियों को लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। धीमान ने लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।उन्होंने कहा कि इलाके में दहशत का माहौल नहीं है और “चिंता करने की कोई बात नहीं है।”Solan:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *