Sonia Gandhi Book Launch: सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हुई सोनिया गांधी ने X पर किया पोस्ट- 10 नवंबर को लांच होगी किताब

Sonia Gandhi Book Launch

Sonia Gandhi Book Launch: इंस्टाग्राम पर एक्टिव होने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब सोशल प्लेटफॉर्म X पर भी सक्रिय हो गई है। सोनिया गांधी ने X पर अपना पहला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली किताब का ऐलान किया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने X पर अपना पहला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली किताब का ऐलान किया है। किताब का नाम है ‘Belonging: A Journey of Love’, जो 10 नवंबर को लॉन्च होगी।

सोनिया गांधी ने आज 24 अक्टूबर को X  पर हैंडल @SoniaGandhi पर पहली पोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने राजीव गांधी से अपनी पहली मुलाकात की यादें ताज़ा की हैं। वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा कि“कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम यात्रा शुरू हुई। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।” Sonia Gandhi Book Launch

Read Also: Rahul Gandhi की ‘महारैली’ पर CM नायब सैनी के सवाल, बताएं- 1 नवंबर का ही दिन क्‍यों चुना?

इससे पहले 22 अक्टूबर को सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर भी डेब्यू किया था और किताब की पहली झलक साझा की थी। किताब में उन्होंने प्यार, कर्तव्य, नुकसान और “अपनी जगह पाने” की कहानी लिखी है। यह उनकी पहली किताब है, जिसमें इटली के बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी से रिश्ते, परिवार के दुखद पलों और राजनीति में आने तक का सफर शामिल है। किताब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Alfred A. Knopf और भारत में HarperCollins India द्वारा प्रकाशित हो रही है। Sonia Gandhi Book Launch

सोनिया गांधी की यह डिजिटल एंट्री किताब के प्रमोशन के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है। बहरहाल सोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है और उनकी सोशल मीडिया पर  सक्रियता प्रभावी साबित हो रही है। Sonia Gandhi Book Launch

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *