सोनीपत में CM नायब सिंह सैनी का धर्मार्थ गौशाला वार्षिक उत्सव में संबोधन

Sonipat News, Sonipat, CM Nayab Singh Saini,Haryana Chief Minister,Charitable Gaushala,Annual Gaushala Event,Gaushala Grants,Fodder Fund,Haryana Government

Sonipat News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में आयोजित धर्मार्थ गौशाला के 126वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेशवासियों को होली के महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सकारात्मक सेवा और समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का अवसर देता है।Sonipat News  Sonipat News  Sonipat News Sonipat News 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत जिले की 27 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि प्रदान करने का काम किया जाएगा। वहीं, आज प्रदेश की 602 पंजीकृत गौशालाओं के लिए कुल 68 करोड़ 34 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि देने की योजना है। पिछले सवा 11 वर्षों में पंजीकृत गौशालाओं को कुल 457 करोड़ 41 लाख रुपए अनुदान के रूप में दिए जा चुके हैं।

Sonipat News  – Read also- होली के जश्न में शर्मनाक घटना, हुड़दंगियों ने ‘बेजुबान जानवर ’ को पिलाई शराब, वीडियो वायरल

आज की राशि के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 525 करोड़ 75 लाख रुपए हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गौशालाओं के विकास, प्राकृतिक खेती और गोवंश संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस बजट में 7 नए पशु औषधालय खोलने का प्रावधान किया गया है, वहीं 4 नए राजकीय पशु चिकित्सालय की स्थापना की घोषणा भी की गई है।हरियाणा में वर्तमान में 697 पंजीकृत गौशालाएं हैं.

Read also- Tirumala Temple: चंद्रग्रहण के कारण तिरुमला मंदिर तकरीबन 10 घंटों के लिए बंद

जिनमें चार लाख से ज्यादा बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। 2026-27 में प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसर में परिवर्तित करने का प्रावधान बजट में किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसी नस्ल की गाय के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत की है। हरियाणा सरकार भी गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *