Sports News: राष्ट्रमंडल खेल दिवस 24 मई को देश के 8000 से अधिक स्थानों पर मनाया जायेगा और मुख्य आयोजन 2030 खेलों के मेजबान अहमदाबाद में होगा जिसमें खेलमंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी हिस्सा लेंगे।अहमदाबाद में होने वाले कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर, बैडमिंटन स्टार तृप्ति मुरगुंडे और निशानेबाज अंजुम मोद्गिल सहित कई नामचीन खिलाड़ी नजर आयेंगे।Sports News:
Read Also- War: ईरान युद्ध में US के 42 विमान नष्ट हुए, जिनमें फाइटर जेट और MQ-9 रीपर ड्रोन भी शामिल हैं
खेल मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि फिट इंडिया ‘संडे आन साइकिल’ का आयोजन 24 मई को अहमदाबाद में रिवरफ्रंट पर होगा जिसकी थीम राष्ट्रमंडल खेल होगी। मंत्रालय ने कहा,‘‘इस बार के आयोजन की थीम ‘ अ न्यू आइकन फोर अ फिटर इंडिया ..पैडलिंग टू 2020’ होगी जो फिटनेस, एकजुटता और खेल भावना के जरिये भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के विजन की भी बानगी होगी।’इसके तहत राष्ट्रमंडल थीम पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें पिछले 12 साल में खेलों में भारत की उपलब्धियों की झलक के साथ खेलो इंडिया मिशन और खेल सामान निर्माण में की गई पहल भी शामिल होंगी।Sports News:
अहमदाबाद में होने वाले कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी रजनी ई, गुरजीत कौर, सोनिका टी, निशानेबाज अंजुम मोद्गिल, अंकुर मित्तल, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे और अभिनेता आयुष्मान खुराना भाग लेंगे ।मंत्रालय ने कहा ,‘‘ केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद और जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे जिससे खेलों में जन भागीदारी और मजबूत होगी।’’राष्ट्रमंडल खेल दिवस समारोह से पहले देशव्यापी क्विज प्रतियोगिता, रील बनाने की स्पर्धा और टॉर्च डिजाइन स्पर्धा का भी आयोजन माय भारत प्लेटफार्म पर किया गया जिसमें एक लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।फिट इंडिया ‘संडेज आन साइकिल’ में अब तक 74 सत्र में तीन लाख से अधिक स्थानों पर 50 लाख से अधिक साइकिलिस्ट भाग ले चुके हैं।Sports News:
