Sports News: एशियाई खेलों की पदक विजेता असम की हिमा दास दो साल बाद ट्रैक पर लौटी हैं, हालांकि शनिवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक-दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 200 मीटर दौड़ में 25.42 सेकंड और 57.94 सेकंड का समय निकालकर, वे दोनों ही रेस में सबसे धीमी धावकों में से एक रहीं।Sports News:
हिमा ने कहा, “ये दो साल के अंतराल के बाद मेरा पहला मुकाबला है और मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। अभी मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं, लेकिन धीरे-धीरे लय में लौट रही हूं। अगली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।”उन्होंने बताया कि मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उनकी घुटने की सर्जरी हुई थी और अब वे राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही हैं।Sports News:
Read Also- Iran America War : अमेरिका-ईरान की ऐतिहासिक बातचीत भोर से पहले खत्म, कुछ अंतराल के बाद फिर होगी शुरू
महिला 400 मीटर में पंजाब की रशदीप कौर (53.10 सेकंड) विजेता रहीं, जबकि महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा (53.30 सेकंड) और प्रिया हब्बथनाहल (54.24 सेकंड) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।Sports News:

