आम आदमी पार्टी का हरियाणा सरकार पर बड़ा आरोप- दिल्ली को जानबूझकर डुबाने की कोशिश

AAP party's big allegation on Haryana government – ​​deliberately trying to drown Delhi

(आकाश शर्मा)-  Saurabh Bhardwaj-दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार, हरियाणा हरियाणा पर बडा आरोप लगाया कहा कि हरियाणा की सरकार जानबूझकर दिल्ली को डुबा रही है। दिल्ली में 8 जुलाई भारी बारिश हुई, 9 जुलाई को भी थोड़ी बारिश हुई। तब से लेकर अब तक दिल्ली में कोई बारिश नहीं हुई। फिर भी दिल्ली में बाढ़ कैसे आ रही है?

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेस करके हरियाणा सरकार पर बडे़ हमले बोलते हुए कहा कि- दिल्ली में 8 जुलाई को भारी बारिश हुई, 9 जुलाई को भी थोड़ी बारिश हुई। तब से लेकर अब तक दिल्ली में कोई बारिश नहीं हुई। तो फिर भी दिल्ली में बाढ़ कैसे आ रही है। सवाल यह है कि 6 दिन से जब दिल्ली में बारिश नहीं हो रही तो दिल्ली में बाढ़ क्यों आ रही है। यमुना का स्तर बढ़ क्यों रहा है।
यह सब हरियाणा की सरकार कर रही है। दिल्ली में बाढ़ आने का कारण है हथिनी कुंड बैराज का रेगुलेटर, वहा से पानी छोड़ा जाएगा तो 48 घंटे में यहां आएगा। जान बूझकर दिल्ली में पानी छोड़ा जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से 3 तरीके से पानी निकाला जाता है, ईस्टर्न, वेस्टर्न केनाल और यमुना की मेन रिवर है। षड्यंत्र के तहत 9 तारीख से 13 तारीख तक वेस्टर्न केनाल में नही छोड़ा गया। सारा पानी दिल्ली के लिए छोड़ा गया इसके सबूत भी हमारे पास है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित केंद्र सरकार और हरियाणा की सरकार दिल्ली के लोगों के खिलाफ एक षड्यंत्र के तहत डुबाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Read also-CM केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कब शुरू होंगे चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स

दिल्ली में यमुना नदी का प्रकोप जारी है, दिल्ली में यनुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं ।बढ़ते जलस्तर से खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं । यमुना का जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं आज 208.58 मीटर तक पहुंच गया हैं । इस बुरे हालात को देखते हुए निचले निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *