Sports News: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेलों 2026 के लिए 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी। न्यायमूर्ति पी एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया।Sports News:
Read Also- Bollywood: फिल्म निर्माता करण ने शाहरुख खान और आलिया को किया अनफॉलो, वजह जान चौंक जाएंगे आप
इस याचिका में डब्ल्यूएफआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें फोगाट को चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।पीठ ने डब्ल्यूएफआई की तरफ से पेश अधिवक्ता से कहा, ‘‘आज इस मोड़ पर, जब उच्च न्यायालय आदेश दे चुका है तो उम्मीदें और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। Sports News:
Read Also-टेस्ला ने भारत में पेश की इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील कार, जानें रेंज और फीचर्स?
अब उनसे यह कहना कि वह घर लौट जाएं और हम कुछ नहीं कर सकते, सही नहीं होगा। हम आपको यह बात बहुत साफगोई से कह रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते के लिए तय की है।
