Sports News: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच देखेंगे और आईसीसी अधिकारियों से बात भी कर सकते हैं।एक सूत्र ने बताया कि नकवी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर और मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद समेत पीसीबी के सीनियर अधिकारी भी श्रीलंका जायेंगे।सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे बोर्ड के अधिकारियों को न्योता दिया है लेकिन नकवी आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारियों से बात करने जा रहे हैं ताकि बहिष्कार प्रकरण के बाद पैदा हुई कड़वाहट कम हो।’’ Sports News:
पाकिस्तान सरकार के इस मैच को खेलने की टीम को अनुमति नहीं देने के फैसले के बाद आईसीसी और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव आया था।सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने के बांग्लादेश के इनकार के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किये जाने के मद्देनजर पाकिस्तान ने उसके प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था। Sports News:
Read Also: Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बढ़ी गुलाब की डिमांड, फूल मार्केट में उमड़ी कपल्स की भीड़
बाद में हालांकि ‘यू टर्न’ लेकर ये मैच खेलने का फैसला किया।सूत्र ने बताया कि भारत और बांग्लादेश बोर्ड के शीर्ष अधिकारी भी कोलंबो में होंगे और ये संभव है कि आईसीसी अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हो जाये।सूत्र ने बताया कि कोलंबो जाने से पहले नकवी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। Sports News:
