Sports News: हार का सिलसिले रोकना चाहेगी पंजाब किंग्स, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स से होगा मुकाबला

Sports News:  पंजाब किंग्स सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत माहौल में खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी। उसका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम चरण में अचानक हो रही अपनी गिरावट को रोकना होगा।17 मई तक एचपीसीए स्टेडियम में तीन मैच के साथ अपने घरेलू चरण का समापन करने वाली पंजाब किंग्स, पिछले तीन लीग मैच में मिली हार के बाद खेल के सभी विभागों में सुधार करना चाहेगी।कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम रही टीम को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लीग चरण के बाकी मैचों के लिए इसे अपनी बुनियादी कमियों को दूर करना होगा।Sports News:

हैदराबाद में पंजाब किंग्स की फील्डिंग बेहद खराब रही थी। अर्शदीप सिंह समेत तेज गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए, जबकि प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी के बल्ले की धार भी कुंद पड़ गई।श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया है। प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए अब भी कम से कम दो जीत की आवश्यकता है। वे चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी उन्हीं तरीकों पर टिके रहें जिन्होंने उन्हें टूर्नामेंट के पहले हाफ में सफलता दिलाई थी।टी20 जैसे प्रारूप में लय काफी महत्वपूर्ण होती है। पंजाब किंग्स अगले मैच से ही इसे अपने पक्ष में करना चाहेगी।Sports News:

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले छह मैच में से पांच हारने के बाद पहले ही अगले सीजन पर नजरें गड़ा दी है। लगातार हार ने उन्हें अंक तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया है।घरेलू मैदान पर उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इसलिए वे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए माहौल में बदलाव को पसंद करेंगे।Sports News:

बल्लेबाज धीमी और टर्निंग पिचों पर खुद को ढालने में नाकाम रहे हैं, जिससे उनकी कमजोरियां सामने आई हैं।प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव के साधारण प्रदर्शन ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जबकि मिशेल स्टार्क का टीम से जुड़ना देर से उठाया गया कदम साबित हो रहा है। पंजाब किंग्स की तरह ही उनकी फील्डिंग ने भी उन्हें निराश किया है।हालांकि दिल्ली कैपिटल्स अभी तक प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट में उनके आगे बढ़ने की संभावना अब न के बराबर है।Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *