सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में छाए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़

Sports News: Rohit Sharma and Rahul Dravid dominate CEAT Cricket Rating Awards, Rohit sharma, rahul dravid, win top honours, ceat cricket awards, virat kohli, yashasvi jaiswal, ashwin, #rohitsharma, #RahulDravid, #cricket, #cricketlovers, #viratkohli, #yashasvi, #sports, #SportsNews-youtube-facebook-twitter-amaozon-google-totaltv live, total news in hindi

Sports News: भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा को बुधवार 21 अगस्त को ‘सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2023-24’ में ‘मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हैड कोच राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ से नवाजा गया।

Read Also: Andhra Pradesh: फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत, 33 घायल

बता दें, भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को ‘मेन्स ओडीआई बैटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, इसके अलाव 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को ‘ओडीआई बॉलर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ‘मेन्स टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर’ और अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन को ‘मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया गया।

Read Also: दिल्ली LG ने दिया निर्देश… अस्पतालों में भरे जाएंगे रिक्त स्थान

वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह को एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम भविष्य में और ज्यादा ट्रॉफियां हासिल करने की कोशिश करेगी। न्यूजीलैंड के क्रिकेटर टिम साउदी को ‘पुरुष’ टी20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर’ का सम्मान मिला, जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट को टी20 फॉर्मेट में ‘बेस्ट बैटर ऑफ द ईयर चुना गया। भारतीय महिला टीम की बात करें तो सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ‘विमन इंडियन बैटर ऑफ द ईयर’ चुना गया। इसके अलावा दीप्ति शर्मा को ‘इंडियन बॉलर ऑफ द ईयर’ चुना गया। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *