Stock Market: शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम कारोबारी दिन तेज गिरावट, Sensex 1,636 अंक लुढ़का

Stock Market:

Stock Market:  स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार का चालू वित्त वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्र में तेज गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 488 अंक के नुकसान में रहा।पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी रहने और कच्चे तेल के दाम में तेजी से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर पूंजी निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख को बढ़ाया है।Stock Market: 

Read Also: Bihar Politics: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हुए भावुक, बिहार विधानसभा से दिया इस्तीफा

बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22 प्रतिशत टूटकर 71,947.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,809.09 अंक तक लुढ़क गया था।पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14 प्रतिशत टूटकर 22,331.40 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे अधिक नुकसान में रहीं। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड लाभ में रहें। Stock Market: 

Read Also:  Kerlam: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नेता प्रतिपक्ष सतीसन की बहस वाली चुनौती को स्वीकार किया

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.18 प्रतिशत बढ़कर 115.1 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025-26 में, बीएसई का मानक सूचकांक 5,467.37 अंक यानी सात प्रतिशत लुढ़का, जबकि निफ्टी सूचकांक 1,187.95 अंक यानी पांच प्रतिशत नीचे आया।एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग भी नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा। Stock Market: 

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मामूली बढ़त थी। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,367.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,566.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों ने मार्च में घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर) निकाले हैं।सेंसेक्स शुक्रवार को 1,690.23 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 486.85 अंक में गिरावट आई थी। शेयर बाजार मंगलवार को ‘महावीर जयंती’ के मौके पर बंद रहेंगे।Stock Market:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *