सुशांत डेथ केस- मुंबई पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान, ‘दिशा को नहीं जानते थे सुशांत’ !

सुशांत की मौत से पहले एक रात को पार्टी के एंगल पर सिंह ने कहा कि,"हमारे पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं | Total tv, news hindi, aaj ki news live,

मुंबई: देश के बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार हर दिन कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। कमिश्नर सिंह के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत दिशा सालियान को जानते भी नहीं थे और कथित तौर पर दिशा को उनकी पूर्व मैनेजर बताया जा रहा है।

सुशांत की कथित एक्स-मैनेजर दिशा सालियान सुसाइड केस के बारे में सिंह ने कहा, “ये घटना 8-9 जून की रात की है।दिशा सालियन के यहां उस रात 6 लोग मौजूद थे। हमारी जांच चल रही है और सभी के बयान दर्ज किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखा गया है और घर वालों का भी बयान हुआ है। अब तक की जांच में ऐसा लग रहा है कि दिशा सालियन कुछ घरेलू समस्या के कारण परेशान थी। उसकी आत्महत्या की ये एक वजह हो सकती है।”

दिशा को जानते भी नहीं थे सुशांत

वहीं उन्होंने आगे कहा कि,”सुशांत दिशा को जानते भी नहीं थे। दिशा की मौत की खबरों में खुद के नाम से जोड़े जाने को लेकर परेशान थे। उन्होंने कुछ लोगों को ये मेसेज भी भेजा था कि ये दिशा कौन है? हमारे पास मैसेज भी हैं।”

Also Read: Nepotism पर बोलीं Shruti Haasan-पिता की वजह से इस इंडस्ट्री में हूं

मौत से पहले नहीं हुई थी पार्टी

वहीं सुशांत की मौत से पहले एक रात को पार्टी के एंगल पर सिंह ने कहा कि,”हमारे पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। हमें नहीं लगता कि सुशांत के घर कोई पार्टी हुई थी। हमारी जांच में अब तक हमें किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोगों के कनेक्शन की कोई बात सामने नहीं आई है।”

“हमें नहीं पता रिया कहां हैं”!

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के बारे में उन्होंने कहा कि,”हमें नहीं पता कि रिया कहां है. हमने उसे चार बार बुलाया था, वो चारों बार आई थीं।” इसके अलावा कमिश्नर सिंह ने बिहार पुलिस के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। यहां हमारा क्षेत्राधिकार है तो इसमें सहयोग और गैर-सहयोग की बात ही नहीं उठती। अगर उनके पास कोई लीगर पावर है तो हमें बताएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *