योगी सरकार में मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिपद से इस्‍तीफा दिया, साइकिल पर सवार

बीजेपी की योगी सरकार में मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिपद से इस्‍तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्‍होंने बीजेपी छोड़कर साइकिल की सवारी कर ली है।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल को अपना इस्‍तीफा भेजा। इस्‍तीफे में स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे– लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।

 

Read Also हड़ताल कर रहे सरकारी डॉक्टरों ने सरकार को दिया नोटिस

 

योगी सरकार से इस्‍तीफा देने के कुछ समय बाद ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक और फोटो पोस्‍ट की। इस फोटो में स्‍वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ थे। इसी के साथ अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से पोस्‍ट की गई फोटो के साथ लिखा था सामाजिक न्याय और समता–समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा।

 


स्‍वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी से पहले बीएसपी के साथ थे और मायावती की सरकार में मंत्री रह चुके थे। मायावती की सरकार के बाद मौर्य बीजेपी में शामिल हुए और योगी सरकार में मंत्री रहे। वहीं अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्‍वामी प्रसाद मौर्य कमल को छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *