नाना-नानी के घर दोबारा शादी करेगी स्वरा भास्कर, 16 फरवरी को की थी कोर्टमैरिज

अजय पाल – अपने दमदार अभिनय के दम पर बॅालीवुड में अलग पहचान बनाने वाली स्वरा भास्कर को अक्सर उनके काम के लिए सराहा जाता है। अभिनय के अलावा स्वरा भास्कर देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती रही है। बॅालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने महाराष्ट्र के सपा नेता फहद अहमद से 6 जनवरी 2023 को शादी कर ली थी। लेकिन स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को अपनी शादी को सार्वजनिक किया था।

बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल में कोर्ट मैरिज करने के बाद अब ट्रेडिशनल मैरिज करने जा रही है। यह बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर अगले हफ्ते अपनी नानी के घर में इंटीमेट मैरिज करेगी। हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा भास्कर हाल में शादी को लेकर चर्चा में आई थी। नानी के घर में स्वरा भास्कर 11 से 16 मार्च के बीच में प्री वेडिंग फंक्शन में हल्दी महेंदी, संगीत सेरेमनी के फंक्शन में भाग लेगी। फिर यह जोड़ा ट्रेडिशनल शादी के बंधन में बंधेगा। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्म मिसेज फलानी की शूटिंग कर रही थी। फिल्म की शूटिंग खत्म कर स्वरा दिल्ली पहुंच गई है और शादी की तैयारी करने में जुट गई है।

Read also:- सलमान खान और सिंगर सिदधू मूसेवाला के माता पिता को मिली 25 अप्रैल से पहले मिली जान से मारने की धमकी

जानिए कौन है स्वरा भास्कर के जीवनसाथी

आपको बता दें कि 2019 – 2020 में देशभर में सीएए विरोधी कानून का विरोध हो रहा था। तब स्वरा भास्कर की मुलाकात छात्र नेता के रुप में फहद अहमद से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनो के बीच मुलाकात का सिलसिला चालू हो गया धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि फहद अहमद समाजवादी पार्टी के युवा संगठन युवजन सभा के महाराष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *