Swine Flu: क्या कोरोना की तरह फैल सकता है H1N1? जानिए डॉक्टर की राय और किन लोगों को ज्यादा खतरा

SWINE FLU

Swine Flu: सिर्फ मामलों की संख्या बढ़ने के आधार पर इसकी तुलना कोरोना महामारी से करना सही नहीं होगा। ज्यादातर लोगों में यह सामान्य फ्लू की तरह रहता है और आराम व इलाज के साथ ठीक हो जाता है।Swine Flu

दिल्ली: H1N1 इंफ्लुएंजा के मामले बढ़ने के बाद लोगों के बीच कोरोना जैसी स्थिति बनने की चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 166 नए H1N1 केस सामने आए हैं और मरीजों की कुल संख्या 2,612 तक पहुंच गई है। इंफ्लुएंजा-A के मामलों को भी जोड़ें तो यह संख्या करीब 3,300 बताई जा रही है। हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है। अस्पतालों में बेड, दवाएं, ऑक्सीजन और जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं।Swine Flu

Read Also: सोनिया गांधी की किताब को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में Penguin नहीं करेगा प्रकाशन

कोरोना से तुलना करनी चाहिए ?

डॉक्टरों के मुताबिक H1N1 कोई नया वायरस नहीं है और इसके मामले पहले भी अलग-अलग समय पर सामने आते रहे हैं। डॉक्‍टरों के अनुसार, H1N1 एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों और बंद कमरों में। लेकिन सिर्फ मामलों की संख्या बढ़ने के आधार पर इसकी तुलना कोरोना महामारी से करना सही नहीं होगा। ज्यादातर लोगों में यह सामान्य फ्लू की तरह रहता है और आराम व इलाज के साथ ठीक हो जाता है। हालांकि बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या COPD जैसी बीमारी वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।Swine Flu

Read Also: Maharashtra: आज से जबरन धर्मांतरण पर कड़े प्रावधान, लागू हुआ महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026

डॉक्टर से संपर्क कब करें ?

H1N1 से बचने के लिए बीमार होने पर घर पर रहना, खांसते या छींकते समय मुंह ढकना और हाथों की सफाई रखना जरूरी है। हाई रिस्क वाले लोगों के लिए फ्लू वैक्सीन भी मददगार हो सकती है। अगर बुखार लगातार बना रहे, खांसी बढ़ती जाए या सांस लेने में परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सांस फूलना, सीने में दर्द और ऑक्सीजन का स्तर कम होना गंभीर संकेत हो सकते हैं। फिलहाल H1N1 को लेकर सावधानी जरूरी है, लेकिन कोरोना जैसी स्थिति की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं है।Sw

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

ine Flu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *