T20 WC: जीतने के बाद गौतम गंभीर बोले-“मेरी जवाबदेही चेंजिग रूम में मौजूद 30 लोगों के लिए ही है”

T20 WC

T20 WC: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद 30 लोगों के प्रति ही जवाबदेह हैं और उन्होंने T20 WC में भारत की जीत का श्रेय वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को दिया । भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 WC का खिताब जीता है।T20 WC

भारतीय टीम अबतक तीन बार T20 WC (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई । उन्होंने कहा,‘‘कोच टीम से बनता है, खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया, जो मैं हूं।’’ उन्होंने आगे कहा ,‘‘ मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं। गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और BCCI के पूर्व सचिव और ICC के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह को भी धन्यवाद दिया।T20 WC

Read Also-संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, लोकसभा स्पीकर को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा,‘‘अजित अगरकर ने काफी आलोचना झेली और पूरी ईमानदारी से काम किया। जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर में मुझे फोन किया ।”गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की और कहा की ,‘‘सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया । हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया । मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें ।

सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ मैने गौतम गंभीर की कप्तानी में चार साल खेला (KKR के लिये) । हमारे बीच कभी बहस नहीं हुई क्योंकि साझा लक्ष्य टीम को जिताना था । हमारी दोस्ती ऐसे ही हुई । उन्होंने कहा,‘‘ मैं यह नहीं कहूंगा कि सफेद गेंद का यह भारत का दौर है । ऐसा होता तो हम पिछली तीन में से दो वनडे श्रृंखला नहीं हारते । मैंने भरोसे पर टीम चुनी, उम्मीद पर नहीं ।’’T20 WC

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *