Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता ए.के. पलानीस्वामी ने रविवार को राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाओं के स्थगन के बाद द्रमुक सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे ‘‘प्रशासनिक अक्षमता’’ बताया। राज्य भर में रविवार को होने वाली परीक्षाएं हॉल टिकटों में कथित अनियमितताओं और परीक्षा केंद्रों के आवंटन में भ्रम की स्थिति के कारण अंतिम समय में स्थगित कर दी गईं।
पलानीस्वामी ने राज्य के लोक सेवा आयोग के इतिहास में इस घटना को ‘‘अभूतपूर्व’’ बताया और कहा कि परीक्षा के दिन ही इसे स्थगित किया जाना मौजूदा शासन के तहत ‘‘प्रशासनिक पतन’’ को उजागर करता है। Tamil Nadu
Read Also: DelhiToPanipat: दिल्ली से पानीपत के बीच इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत
पलानीस्वामी ने परीक्षार्थियों को हुई परेशानी का जिक्र किया और बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलने से पहले ही परीक्षा देना शुरू कर दिया था। Tamil Nadu
राज्य के लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक, ए. शनमुगा सुंदरम ने पत्रकारों को बताया कि प्रेसिडेंसी और नंदनम कॉलेजों सहित चेन्नई के कई केंद्रों पर परीक्षा हॉलों के गलत आवंटन के कारण भ्रम और अव्यवस्था फैली।
सुंदरम ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी गलती है और असुविधा के लिए हमें खेद है। उम्मीदवारों को इस अफरा-तफरी के कारण परेशानी न हो, इसलिए हमने आज के राज्यव्यापी परीक्षा रद्द कर दिए हैं।” Tamil Nadu
Read Also: Uttar Pradesh: सोनभद्र में बुजुर्ग खनन व्यवसायी की हत्या, पुलिस को लूट का अंदेशा
उन्होंने आगे बताया कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी और नए हॉल टिकट 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 22 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं अपरिवर्तित रहेंगी। Tamil Nadu
