उत्तर भारत में अभी जारी रहेगी शीत लहर, कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

(अजय पाल)Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली में इन दिनों कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। घने कोहरे ने सर्दी के सितम को और बढ़ा दिया है। धूप न निकलने के कारण एनसीआर में इन दिनों घना कोहरा देखने को मिल रहा है।शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा है। जिसके कारण लोगों को दफ्तर आते जाते समय खासा परेशानी का सामना करना पड  है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्शियश दर्ज किया गया।बढ़ते कोहरे को देखते हुए ठंड के मौसम के बीच दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूलो को फिलहाल अगले 5 दिनों तक बंद कर दिया गया है।

बरतें सावधानी –  आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली से सटे नोएडा ,गाजियाबाद , पंजाब में इन दिनों घना कोहरा देखनो के मिलल रहा है।  इसके साथ ही कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 से भी कम दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया है.ठंड से बचाव के लिए जैकेट व फुव स्लीवश के कपडे पहने।

ठंड से लोगों की बढी मुश्किलें- एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड रही है।अधिक ठंड पडने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है । वहीं राजस्थान मे इन दिनों 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 6-7 जनवरी, को राज्यों में भयंकर कोहरा देखनों को मिल सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *