तमिलनाडु को लेकर मौसम विभाग का फिर अलर्ट, कई इलाकों में अगले 7 दिन बारिश की चेतावनी

Tamil Nadu Rain – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को दक्षिणी जिलों में भारी बारिश को लेकर तमिलनाडु सरकार को चेतावनी दी थी और इस पर आरएमसी (क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र) को दोष देना ठीक नहीं है।17 और 18 दिसंबर को रिकॉर्ड बारिश से तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों के करीब 40 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए जबकि श्रीवैकुंटम और तिरुचेंदूर के पास के गांवों को थमीराबारानी नदी में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को 17 और 18 दिसंबर को राज्य के चार दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करने में विफल रहने के लिए देश के मौसम कार्यालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) को दोषी ठहराया था।

निर्मला सीतारमण ने कहा, चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 दिसंबर को दक्षिणी जिले में बारिश के बारे में अलर्ट जारी किया। साथ ही आरएमसी चेन्नई 12 दिसंबर से हर तीन घंटे में अपडेट जारी कर रहा है। चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र हमारे देश के सबसे आधुनिक केंद्रों में से एक है। आमतौर पर वे अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान पहले ही दे देते हैं। इसलिए अपडेट में देरी होने की बात कहकर मौसम विज्ञान केंद्र को दोष देना ठीक नहीं है।

Read also – Uttar Pradesh Weather News-कौशांबी में घना कोहरा छाया, तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश और उसके बाद तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में बाढ़ से अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही सेना, नौसेना, तटरक्षक, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने 42,290 लोगों को बचाया गया। हालांकि बचाव अभियान तुरंत चलाया गया था। दुर्भाग्य से 31 लोगों की जान चली गई।

चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 दिसंबर को दक्षिणी जिले में बारिश के बारे में अलर्ट किया है, साथ ही आरएमसी चेन्नई 12 दिसंबर से हर तीन घंटे पर अपडेट जारी कर रहा था। चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र हमारे देश के सबसे आधुनिक केंद्रों में से एक है। आमतौर पर वे अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान पहले ही दे देते हैं। इसलिए अपडेट में देरी होने की बात कहकर मौसम विज्ञान केंद्र को दोष देना ठीक नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *