तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद

Tamil Nadu : तमिलनाडु के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश के कारण अधिकारियों ने चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया।राज्य भर में हुई भारी बारिश ने कई इलाकों में पानी जमा हो गया है।चेन्नई में अपनी कारों के नष्ट होने के डर से, कई लोगों ने वेलाचेरी फ्लाईओवर पर अपने गाड़ी पार्क कर दिए। शहर में कई जगहों पर लोगों को मुख्य सड़कों पर भी घुटनों तक पानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण कई आवासीय इलाकों में पानी भर गया.Tamil Nadu

Read also- राजस्थान पुलिस में शामिल हुए 287 कॉन्स्टेबल, बीकानेर में पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा

वेलाचेरी के एक निवासी ने कहा, “हम अपनी कारों को खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे, इसलिए हमने अपने वाहनों को फ्लाईओवर पर पार्क किया।चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम के अलावा विल्लुपुरम और कावेरी डेल्टा क्षेत्र के कुछ इलाकों में रातभर बारिश हुई।भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, रामनाथपुरम, तंजावुर, मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिले में स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।तिरुनेलवेली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन ने शुक्रवार के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि तिरुवन्नामलाई में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उन्नत आपदा प्रबंधन उपकरणों से लैस है।क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अलावा राज्य के चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, तिरुवरूर, तंजावुर जिलों में और ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Read also- Rajasthan: ‘शिल्पग्राम महोत्सव’ का इस साल का थीम है बेहद खास

राज्य के जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चेन्नई के उप-नगरीय क्षेत्र में दो बांधों तथा तिरुवन्नामलाई जिले में एक बांध के द्वार खोल दिए। तिरुवन्नामलाई में सथानूर बांध से लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी, चेंबरमबक्कम बांध से 3,500 क्यूसेक पानी और पूंडी जलाशय से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इन बांधों में पानी खतरनाक रूप से बढ़ गया था।

तिरुवन्नामलाई में श्री अरुणाचलेश्वर मंदिर के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने भारी बारिश के बीच भगवान का नाम लेकर 6.5 फुट ऊंचे तांबे के बर्तन (कोपराई) को 2,668 फुट ऊंचे पहाड़ पर रखा, ताकि 13 दिसंबर की शाम को महादीपम जलाया जा सके।बुधवार को दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण दक्षिणी जिलों में भी भारी बारिश हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *