तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज,कहा-आरक्षण को लेकर सीएम नीतीश चुप क्यों हैं?

Tejashwi Yadav on BPSC : 

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: आरक्षण को लेकर पटना हाई कोर्ट के फैसले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाया।तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें संदेह था कि भाजपा आरक्षण को रोकने की कोशिश करेगी। हमने चुनाव के दौरान ये कहा था कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। जब हमने जाति-आधारित सर्वेक्षण किया, तो भाजपा ने इसे रोकने की कोशिश करने के लिए जनहित याचिका दायर की।

Read Also: सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी की लापरवाही, सख्ती में प्रशासन…जल्द होगी कड़ी कार्रवाई

लेकिन अंत में हम जीत गए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि सीएम आज इस पर चुप क्यों हैं।”पटना हाई कोर्ट ने गुरुवार को बिहार सरकार के पिछले साल दलितों, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों के लिए सरकारी नौकरियों के अलावा शिक्षण संस्थानों में 50 फीसद आरक्षण को बढ़ाकर 65 करने के फैसले को रद्द कर दिया।

Read Also: मुस्लिम महिला ने सुनाई आपबीती….CM योगी ने कहा ये तुम्हारी नहीं हमारी समस्या है…

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा हमें संदेह था कि भाजपा आरक्षण को रोकने की कोशिश करेगी। हमने चुनाव के दौरान ये कहा था कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। जब हमने जाति-आधारित सर्वेक्षण किया, तो भाजपा ने इसे रोकने की कोशिश करने के लिए जनहित याचिका दायर की, लेकिन अंत में हम जीत गए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि सीएम आज इस पर चुप क्यों हैं।आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट ने 20 जून को बिहार के उस कानून को रद्द कर दिया, जिसमें पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया था ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *