तेलंगाना प्रशासन में मचा हड़कंप, मिलावटी ताड़ी पीने से 13 लोग अस्पताल में भर्ती

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में कथित तौर पर मिलावटी ताड़ी पीने के बाद 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, कुकटपल्ली क्षेत्र के रहने वाले इन 13 लोगों को मंगलवार को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें यहां सरकारी निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआईएमएस) में स्थानांतरित कर दिया गया।

Read also-महाराष्ट्र में फिर गरमाई सियासत, संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी को मारा थप्पड़

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनारसिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि निम्स में इलाज करा रहे सभी मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।बताया गया है कि प्रभावित लोगों ने मंगलवार को ताड़ी पी थी। अधिकारियों ने बताया कि “मिलावटी” ताड़ी पीने के बाद उनके बीमार पड़ने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Read also-PM मोदी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए नामीबिया पहुंचे

इटेला राजेंदर, सांसद, बीजेपी: दो लोगों की घर पर और एक की अस्पताल में मौत हो गई। लगभग 15 से 20 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, और उनमें से 7 से 8 की हालत गंभीर है। मिलावटी ताड़ी का मामला गंभीर है। हम इस मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग करते हैं।

पीड़ित की पत्नी: मेरे पति 45 साल के हैं। उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दस्त और उल्टी हो रही थी। हमने उन्हें सुबह अस्पताल में भर्ती कराया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *